हम सभी टिकटोक ऐप के बारे में तो जानते ही है, जिसके की आज के समय दुनिया भर में 100 करोड़ से भी अधिक एक्टिव यूजर हैं। जो कि अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है, लेकिन क्या आप उसे व्यक्ति के बारे में जानते हैं ? जिसका की टिकटोक को बनाने में और बढ़ाने में बहुत ही बड़ा हाथ है।
सामान्य परिवार में जन्मे झांग यिमिंग को टिकटोक के पीछे के व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने बाइटडांस कंपनी के द्वारा कई लोकप्रिय एप्लीकेशन का निर्माण किया। जिसमे की कैपकट और रेसों resso जैसी कई बड़ी-बड़ी ऐप शामिल है। लेकिन इन सब में टिकटोक उनका सबसे सफल उत्पाद बना। इस सफर के दौरान उन्हें कई बड़ी-बड़ी समस्याओं का और असफलताओं का सामना करना पड़ा। लेकिन वह रुकते नहीं है और आगे बढ़ते रहते हैं। जिससे कि वह आखिरकार कम उम्र में अरबपति व्यक्ति बन पाते हैं, और जल्द ही दुनिया के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हो जाते हैं। उनका अब तक के जीवन सफर अपने आप में ही बहुत ही ज्यादा मजेदार और प्रेरक है। जिसके बारे में और भी अच्छे से जानने के लिए आगे पढीए....
शुरुआती जीवन और शिक्षा
झांग का जन्म 1 अप्रैल 1983 को चीन के फुजियान के, लाँगयान में हुआ था। उनके पिता सरकारी कर्मचारी (civil servant) थे। जो की सरकार के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसिंग फैक्ट्री को मैनेज करने का काम किया करते थे।
झांग उनके माता-पिता के अकेले लड़के थे। जिससे कि वह झांग को कम उम्र से अपने पैशन को फॉलो करने के लिए प्रेरित करते हैं।
उनके पिता अक्सर अपने साथियों को अपने घर खाना खाने के लिए आमंत्रित किया करते थे। जिस दौरान खाने के मेज पर वह बताया करते थे कि, किस तरह उनकी फैक्ट्री नए आधुनिक उत्पादों को बना रही है और टेक वेंचर्स के बारे में चर्चा किया करते थे। झांग इन सब बातों को गौर से सुना करते थे, और इससे मोहित हो जाते थे।
यह उनके लिए ऐसा वातावरण था, जिसने उन्हें नई चीजों के बारे में सोचने पर मजबूर किया। जिससे कि उन्होंने अपने दिमाग को आविष्कार और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए विकसित किया।
आगे वह गणित और विज्ञान में बहुत ही अच्छे प्रदर्शन के साथ हाई स्कूल में दाखिला लेते हैं। हाई स्कूल मे पढ़ाई के दौरान केमिस्ट्री उनका पहला सबसे पसंदीदार विषय हुआ करता था। एक वक्त की बात है, जब वह लैब एक्सपेरिमेंट के दौरान धमाका कर बैठे हैं। उनका दूसरा सबसे पसंदीदा विषय कंप्यूटर साइंस था जो की केमिस्ट्री से बहुत ही ज्यादा सुरक्षित था। जिससे कि वह अपना ध्यान कंप्यूटर साइंस पर केंद्रित करते हैं।
नानकाई यूनिवर्सिटी ओर जीवनसाथी
यह बात साल 2001 की है। जब वह अपने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद नानकाई यूनिवर्सिटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए दाखिला ले लेते हैं।
उस वक्त वह बहुत ही ज्यादा मिलनसार व्यक्ति हुआ करते थे और उन्हें एक शांत और आरक्षित स्वभाव वाले व्यक्ति के तौर पर जाना जाता था।
झांग यूनिवर्सिटी के एक उत्कृष्ट छात्र होने के कारण, उन्हें अपने परिसर के सबसे लोकप्रिय छात्र में से एक बनने के लिए ज्यादा वक्त नहीं लगा। उनके बहुत ही शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन ने न केवल उनकी प्रोफेसर का ध्यान आकर्षित किया बल्कि वहां के छात्र भी उनका बहुत ही ज्यादा आदर किया करते थे।
जिससे कि अक्सर जब भी किसी विद्यार्थी को कंप्यूटर से जुड़ी हुई कोई समस्या आती थी, तब वह झांग को मदद मांगा करते थे।
ऐसे ही एक वक्त की बात है। जब ठंडी के मौसम में झांग अपने कमरे में बैठकर कोई प्रॉब्लम सॉल्व कर रहे थे, तब उन्हें एक ऑनलाइन मैसेज प्राप्त होता है।
यह मैसेज उनके ही कॉलेज के एक लड़की के द्वारा लिखा गया था।
जिससे कि वह बताती है कि, कल उसका कंप्यूटर गिर कर टूट गया है और वह झांग को मदद मांगती है। जिस की वह अगले दिन आकर कंप्यूटर को जोड़ने के लिए मान जाते है।
वह अपनी पहली मुलाकात से ही एक दूसरे को पसंद कर रहे होते हैं। जो कि वह आगे चलकर एक दूसरे को बता देते हैं।
उनका रिलेशन अपने आप में ही दूसरों से बहुत ही अलग था। वह डेट के तौर पर चेस खेला करते थे, जिस दौरान वह व्यवसाय और मैनेजमेंट के सिद्धांत पर चर्चा किया करते थे।
आगे चलकर झांग 2005 में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर लेते हैं। उनका बहुत ही ज्यादा व्यस्त शेड्यूल होने के कारण, बहुत ही बड़े शादी समारोह का आयोजन ना करते हुए वह अपने प्रेमिका से शादी कर लेते हैं। जहां पर वह फोटो तक नहीं खींचते हैं और हनीमून पर भी नहीं जाते हैं।
शुरुआती करियर:
ग्रेजुएशन पूरी हो जाने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बैग भरकर चीन के वादों और अवसरों से भरे हुए शहर बीजिंग रहने चले आते हैं।
बीजिंग में एक रात की बात है। जब उनके यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र का उन्हें कॉल आता है, जिसमें कि वह झांग को अपने नए स्टार्टअप में पार्टनर बनने के लिए आमंत्रित करते हैं। जोकि स्टार्टअप IDENTITY AND ACCESS MANAGEMENT सिस्टम बनाने पर अपना लक्ष्य केंद्रित कर रहा था। जो की झांग को बहुत ही ज्यादा दिलचस्प लगता है, और वहीं से जुड़ जाते हैं। लेकिन बाजार में उनकी स्थिति बहुत ही खराब होने के कारण यह साल भर में ही असफल हो जाता है।
झांग अपनी असफलता को सहन नहीं कर पा रहे थे। जिससे कि वह साल 2006 में एक और नए स्टार्टअप कंपनी "कुक्सुन" से जुड़ जाते हैं। जो की ट्रैवल ऐप बनाने पर लक्ष्य केंद्रित कर रहे थे। वह इस स्टार्टअप पांचवें कर्मचारी और पहले इंजीनियर थे।
आगे साल 2008 में वह यह जानने के लिए की किस तरह बड़े-बड़े कंपनी में मैनेजमेंट किया जाता है, कुक्सुन को छोड़ देते हैं, और माइक्रोसॉफ्ट में एक अच्छे स्थान पर नौकरी करने लगते हैं। लेकिन उन्हें नौकरी करते हुए कुछ खास मजा नहीं आ रहा था, और स्टार्टअप कंपनी फॅनफू मैं शामिल होने के लिए, जल्द ही माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ देते हैं। लेकिन यह स्टार्टअप बुरी तरह से असफल हो जाता है।
लेकिन अब तक उनके दूसरे स्टार्टअप कुक्सुन ने अपने ट्रेवल बिज़नेस में बहुत ही अच्छी सफलता प्राप्त कर ली थी। जिससे की साल 2009 मे ट्रिप एडवाइजर इसे खरीद लेता है। जिस दौरान झांग कुक्सुन के रियल एस्टेट (बिकाऊ जमीन जायदाद) ढूंढने के व्यवसाय को अपनी नियंत्रण में ले लेते हैं। और अपनी सबसे पहले कंपनी "99fang.com" की शुरुआत करते हैं। जिससे कि वह लोगोंको रियल एस्टेट (बिकाऊ जमीन जायदाद) ढूंढने में और खरीदने में मदद करने वाले वेबसाइट को लॉन्च करते हैं। जिसमें कि आखिरकार उन्हें सफलता मिलती है और दिनबर-दिन उनके उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ने लगते हैं।
ByteDance की शुरुआत
यह बात साल 2012 की है। जब तक उनके वेबसाइट ने बहुत ज्यादा लोकप्रियता प्राप्त कर ली थी। लेकिन इसी दौरान झांग महसूस करते हैं कि, चीन में स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ते जा रहा है। और वह इस हो रहे बदलाव का फायदा उठाना चाहते थे।
जिसके लिए वह खुद की पहली कंपनी को छोड़ देते हैं, और अपने दोस्त Liang Rubo के साथ मिलकर, बीजिंग में $3000 महीने से एक अपार्टमेंट किराए पर लेते हैं, और अपनी नई कंपनी बाइटडांस ByteDance की शुरुआत करते हैं। उसे वक्त झांग "हमारा ऑफिस भले ही छोटा हो; लेकिन हमारे इरादे बहुत ही ऊंचे है" यह कहते हुए अपने शुरुआती कर्मचारियों को प्रेरित करते है। जिससे कि वह कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए और भी लगन से मेहनत करें।
वह सबसे पहले चीन में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक न्यूज ऐप लॉन्च करना चाहते थे। यह जानते हुए कि उन्हें इस चीज को करने के लिए बहुत ही ज्यादा फंड (पैसे) की आवश्यकता है, जोकि जुटाना कोई आसान काम नहीं है, वह अपने निर्णय पर अड़े रहते हैं।
आगे वह फंड जुटाना के लिए कई वेंचर कैपिटल के पास जाते हैं और उन्हें अपना विचार बताते हैं। वह सिर्फ एक महीने में 30 से भी अधिक वेंचर कैपिटल से बात करते हैं। लेकिन किसी को भी उनका यह विचार कुछ खास पसंद नहीं आता है, और कोई भी उन्हें फंड नहीं देता है।
इतनी सारी समस्याएं होने के बावजूद वह अगस्त 2012 में अपनी न्यूज ऐप "टॉटियाओ न्यूज" को लॉन्च करते हैं। जो कि लोगों को धीरे-धीरे पसंद आने लगते हैं। और सिर्फ 2 साल में ही वह हर दिन 13 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने में सफल रहते हैं। जिसे देखते हुए सीखोया कैपिटल जिसने शुरुआत में झांग को फंड देने के लिए मना कर दिया था। अब उन्हें 5 मिलियन डॉलर निवेश देते हैं।
टिकटोक की शुरुआत और सफलता
यह बात साल 2016 की है। जब वह अपने एक ऐसे उत्पाद को बाजार में उतरने वाले थे। जो की एक बहुत ही बड़ा इतिहास रचने वाला था। दरअसल वह कड़ी मेहनत करके चीन में वीडियो शेयरिंग एप "Douyin" को चीन लॉन्च करते हैं। यह लोगों को इतना ज्यादा पसंद आता है कि, एक ही साल में इसके बढ़ती उपयोगकर्ताओं की संख्या चीन में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड को तक तोड़ देती है।
अपने ऐप की इतनी बड़ी सफलता को देखते हुए झांग अब सिर्फ चीन के बाजार पर अपना लक्ष्य केंद्रित न करते हुए, पूरी दुनिया भर में अपने एप्स के इस्तेमाल को बढ़ाना चाहते थे।
जिसके लिए वह साल 2017 में Douyin आपका नाम "Tiktok" कर दुनिया भर में लॉन्च कर देते हैं। आगे बड़े ही तेजी के साथ दुनिया भर में लोग इसे पसंद करने लगते हैं, यह बड़ा ही हिट ऐप साबित होता है, और सिर्फ एक साल में tiktok के दुनिया भर में उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा 5 करोड़ को पार कर देता है।
इस समय दुनिया भर में एक म्युझिकल ही इसी ऐप थी, जो की टिकटोक के साथ प्रतियोगिता कर रही थी। और झांग यह जान जाते हैं कि म्यूजिकल के होते हुए वह दुनिया भर में विस्तार नहीं कर सक तेहैं। जिस कारण वह नवंबर 2017 में इसे 1 बिलियन डॉलर में खरीद लेते हैं, और 2018 आते-आते टिकटोक के साथ जोड़ देते हैं। और इसी साल के अंत तक दुनिया भर में टिकटोक के उपयोगकार्यताओका अकड़ा 25 करोड़ को पार कर देता है।
इसी दौरान उनके पास इतनी सफल एप्लीकेशन होने के बावजूद, वह सिर्फ इन पर निर्भर ना रहते हुए, एक के बाद एक कई और ऐप को लॉन्चकरते हैं। जिसमें से ज्यादातर बहुत ही ज्यादा सुपर हिट साबित होती है।
साल 2018 के अंत तक उनकी कंपनी बाइटडांस की कीमत 75 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाती है। जो की उबर Ubar को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान स्टार्टअप कंपनी बन जाती हैं।
विवाद और चुनौतियां
Tiktok और उनके कई अन्य ऐप्स का इस्तेमाल दुनिया भर में बहुत ही ज्यादा तेजी के साथ बढ़ाने के कारन, अमेरिका और उसके जैसे कई और देशों को अपने लोगों की महत्वपूर्ण जानकारी के खोने का डर सताने लगता है।
जिस दौरान सितंबर 2020 में अमेरिका के न्याय विभाग के कानूनी फाइल में झांग को चीन के कम्युनिस्ट पार्टी का "मुखपत्र" तक कहा जाता है। और ऐसे ही आरोप वक्त पर उनके कंपनी पर लगाए जाते हैं।
जिस कारण टिकटोक और उनके कई अन्य उत्पादों को भारत और उसके जैसे कई अन्य देश, अपने देश में बैन तक कर देते हैं। लेकिन इससे टिकटोक के लोकप्रियता पर कुछ खास फरक नहीं पड़ता है, और उसके उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ती रहती है। जिससे की 2021 आते-आते टिकटोक के उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर देता है। जिससे वह मिल के पत्थर को हासिल कर लेते हे।
सबसे बड़ी उपलब्धियां
झांग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लोगों के भलाई के लिए करने की सोच रखने वाले व्यक्ति है। वह टोक्यो में खोए हुए लोगों को खोजने के फीचर को टेक्नोलॉजी के साथ विकसित करते हैं। जिससे कि अकेले साल 2020 में 13 हजार से ज्यादा लोगों को खोजने में मदद की गई। आगे साल 2021 में वह अपनी कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे देते हैं।
यह उनके जीवन भर के मेहनत और संघर्ष का ही नतीजा है कि बाइटडांस की कुल वैल्यूएशन $312 billion से अधिक हो गई है। जिससे कि झांग अरबपति व्यक्ति बन पाए हैं।
फोर्ब्स के हिसाब से आज के समय झांग की कुल संपत्ति $65.5 बिलियन जितनी है। जो कि उन्हें दुनिया का 23 वा और चीन का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति बनती है।
बावजूद इन सब के आज भी वह साधारण जिंदगी जीने के साथ, प्रेरक लोगों की जीवनिया पढ़ना पसंद करते हैं। यह प्रेरक कहानी थी झांग यिमिंग की।
कंक्लुजन
झांग एक सामान्य परिवार में जन्म लेने के बावजूद, उस मुकाम पर जा पहुंचे है, जहां पर बहुत ही कम लोग पहुंचेपाते हैं। जिस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत और कई बड़ी-बड़ी समस्याओं का सामना किया है, ओर कई सरकार से तक लड़ाई लड़ी है। जिसका ही नतीजा है कि वह सिर्फ 42 साल की उम्र में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन पाए। उनकी यह कहानी में हमें हर मोड़ कई महत्वपूर्ण बातों को सिखाती है, जो की एक सफल उद्योजक बनने के लिए जरूरी है । धन्यवाद
आपको Zhang Yaming की सबसे प्रेरित बात कौन सी लगी? नीचे कमेंट करे!"
0 टिप्पणियाँ